Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

ग्राहक जागरुकता कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

 

–असली-नकली ज्वेलरी की पहचान करने बताए टिप्स

अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय छोटी हरदा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ता अधिकार, हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें असली हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी की पहचान करने के लिए उपस्थित सभी समस्त विद्यार्थी ओर स्टाफ के मोबाइल में बिस केयर एप डाउनलोड करवा के प्रैक्टिकल कराया गया। कैरेट पद्धति की पहचान के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। अंत में सभी लोगों को हॉलमार्क देखने के लिए, निशुल्क मैग्नीफाइंग ग्लास का वितरण भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से जौहरी कमल सोनी, निशांत राजपूत, गोपाल शुक्ला, राजेश सोनी, ओमप्रकाश जाट, अरुण सोनी आदि उपस्थित रहे।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply