Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर चल रही रामलीला

1 min read
Text Size:

 

–22 जनवरी को होगा समापन

अनोखा तीर, हरदा। गुर्जर मंगल भवन के पास स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में 22 जनवरी तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। काशी क्षेत्र से आए 20 सदस्यीय रामलीला मंडल द्वारा रामलीला की सुंदर प्रस्तुति की जा रही है। करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि रामलीला मंडल द्वारा 22 जनवरी तक रोजाना शाम 7 से 10 बजे तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज रामलीला में सीता हरण होगा। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में मंदिर में रामलीला मंचन के बाद उत्सव मनाया जाएगा। रामलीला मंडल के संचालक पंडित प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। उन्होंने धर्म प्रचार के आह्वान के साथ सभी श्रद्धालुओं से रामलीला में पधारने का आग्रह किया।

414 Views
What do you think?

Leave a Reply