Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नगर पालिका ने सील की बस स्टैण्ड की दुकानें

1 min read
Text Size:

 

–२ लाख २ हजार रुपए वसूले

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को नगर पालिका ने बकाया किराया वसूली के लिए कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड परिसर में 4 दुकानों को सील कर दिया। इनमें से दो दुकानदारों ने तत्काल भुगतान कर अपनी दुकानें खुलवा लीं। इस कार्रवाई में नपा ने २ लाख २ हजार रुपए की वसूली भी की। जिसमें १ लाख ५८ हजार रुपए नगर और ४४ हजार का चैक शामिल है। गौरतलब है कि लम्बे समय से किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर नपा की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बस स्टैण्ड स्थित आयशा बानो पति अब्दुल राशिद, सुरेश कुमार पिता बाल मुकुंद, जगदीश कुमार पिता टीकम दास की दुकानें सील की गईं। साथ ही ठारूमल पिता नामामल बजाज और जावेद अली की दुकानें भी सील की गईं, लेकिन उन्होंने तुरंत भुगतान कर दिया। वसूली अभियान और कार्रवाई के दौरान नपा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply