Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

खनिज के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर व डम्पर जप्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि बुधवार को लगभग सिराली थाना अन्तर्गत ग्राम डगावा शंकर में खनिज विभाग के दल ने अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की। जांच के दौरान ट्रेक्टर नम्बर एमपी 05 एजे 1447 द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। ट्रेक्टर को चालक सूरज पिता हरिनारायण सिटोके निवासी डगावा शंकर तहसील हरदा से जप्त कर थाना सिराली में खड़ा कराया गया। इसके अलावा सिराली से चारुवा रोड़ पर खनिज के अवैध परिवहन की जांच के दौरान डम्पर क्र.एमपी 47 एच 0320 द्वारा मुरम का अवैध परिवहन किए जाने से चालक मनोज पिता प्रेम गोंड निवासी ग्राम धनोरा तहसील छनेरा जिला खंडवा से जप्त कर थाना सिराली मे खडा किया गया है। दोनों प्रकरणों में गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी

244 Views
What do you think?

Leave a Reply