Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 26 जनवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। उन्होने निर्देशित किया है कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा तथा इसके साथ मिठाई का वितरण किया जाए। इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए। जनसहयोग से प्राप्त राशि को 26 जनवरी को होने वाले विशेष भोज पर ही व्यय किया जाए।

215 Views
What do you think?

Leave a Reply