100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल : प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को बाल मंदिर नगर पालिका हाल बैतूल में शहरी क्षेत्र बैतूल की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एचआईवी एड्स एवं 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर द्वारा स्व-सहायता के सदस्यों को एड्स के प्रति जागरूकता लाने एवं 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का प्रचार-प्रसार कर बैतूल को टीबी मुक्त बनाने में योगदान देने हेतु कहा गया।

         जिला नोडल अधिकारी डॉ आनंद मालवीय द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एचआईवी एड्स की जानकारी के साथ-साथ 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रआरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाकर टीबी के मरीज को मिलने वाली निःशुल्क दवाइयां एवं पोषण आहार अंतर्गत प्रतिमाह शासन द्वारा उपचार तक 1000/-रू. राशि के साथ-साथ पौष्टिक आहार फूड बास्केट प्रदाय किये जा रहे हैंके बारे में बताया। 2025 में टीबी मुक्त बनाने में योगदान देने के लिए कहा गया। पीरामल फाउंडेशन के देवेन्द्र प्रजापति द्वारा टीबी 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर दिनेश भावरकर द्वारा एकीकृत परामर्श और परीक्षण केन्द्रएआरटी से प्रदत सेवाओंएचआईवी एंड एड्स एक्ट 2017 के संबंध में यह बताया गया कि यह अधिनियम एचआईवी और एड्स से संक्रमित लोगों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिये है। कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं सिटी मैनेजर हेमराज मस्तकर उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 350

Leave a Reply

error: Content is protected !!