Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

स्वदेशी मेले का हुआ शुभारंभ, उद्यमियों ने लगाई दुकाने

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ाव देने शहर में स्वदेशी मेले का शुभारंभ बुधवार हो चुका है। यह स्वदेशी मेला शहर की मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित किया जा रहा है। मेला २३ जनवरी तक चलेगा। जिसमें आज से सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनका आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा। मेले के पहले दिन ६० से अधिक उद्यमियों ने अपनी वस्तुओं के क्रय हेतु दुकाने बुक कर वस्तुओं को विशेष रूप से सजाकर रखा है। मेले में कृषि से संबंधित यंत्रों सहित ट्रेक्टर, बाईक, जैविक के साथ-साथ अन्य स्वदेशी उत्पाद की दुकाने तैयार हो गई है। जल्द ही अन्य स्वदेशी वस्तुओं की दुकाने भी लगकर तैयार हो जाएगी। जिनकी बुकिंग जारी है। गौरतलब है कि शहर में स्वदेशी वस्तुओं को लेकर पहली बार स्वदेशी जागरण मंच की ईकाई स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वधान में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं निर्मत करने वाले क्षेत्र के छोटेे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके व्यापार को बढ़ावा देना है।

380 Views
What do you think?

Leave a Reply