तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तीन दिन पहले १३ जनवरी को जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें दो व्यक्तिय घायल हो गए थे, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक व्यक्ति की बुधवार की दोपहर में मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय सत्यनारायण पिता श्याम कोरकू को सिटी स्कैन के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया था। वहीं दूसरे घायल 35 वर्षीय संतोष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। संतोष को आंतरिक चोटें आई थीं, जिसके कारण वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे उसने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पूरी पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की पूरी जानकारी परिजनों के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी

Views Today: 2

Total Views: 334

Leave a Reply

error: Content is protected !!