Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

शराब पीकर वाहन चलाने पर न्यायालय ने किया १० हजार का जुर्माना

1 min read
Text Size:

 

–पुलिस चेकिंग में २१ चालकों पर हुई चालानी कार्रवाई

-७ हजार २०० रुपए समन शुल्क वसूला

अनोखा तीर, हरदा। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा आयशर ट्रक क्रमांक आरजे 2५ जीए 6935 के चालक महेन्द्र पिता प्रहलाद राजपूत शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। चालक का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से परिक्षण किया गया जिसमें चालक द्वारा शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। ट्रक चालक पर धारा 185 एमव्हीएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा चालक को दस हजार रुपए जुर्माना किया गया। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 21 चालकों पर चालन कर 7 हजार 200 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करें। शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगिरों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply