Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सोनतलाई में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। जिले में अवैध शराब का करोबार बढ़ता जा रहा है। गांव-गांव में यह धंधा किराना दुकाने, घरों सहित खेतों से बेखौफ चल रहा है। इसी अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को जिले के सोनतलाई गांव स्थित सरसों के एक खेत से १८ लीटर अवैध शराब जप्त की है। हंडिया पुलिस ने बतया कि मुखबीर से मिली जानकारी के अनुसार सोनतलाई ग्राम में अवैध शराब का आरोपी जयकुमार ऊर्फ करण जाट पिता रमेश जाट उम्र 29 वर्ष निवासी सोनतलाई के कब्जे से 2 पेटी देशी, मदिरा प्लेन 100 क्वार्टर, कुल 18 लीटर कीमत दस हजार रुपये जब्त की तथा अन्य स्थानों पर पतारसी कर शराब जब्ती की कार्रवाई के दौरान मुखबिर कि सूचना के आधार पर आरोपी के सरसों के खेत में अज्ञात व्यक्ति ने शराब की पेटियां छुपाकर रखी थी। जहां तलाशी के दौरान 06 खाकी कलर खोके, देशी लाल मसाला व बीयर कैन लावारिस हालत में मिली है। जिसका बाजार मूल्य 48 हजार 4०० रुपए है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक16/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का विवेचना में लिया है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply