Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

किराया नहीं दिया तो नगर पालिका ने ६ दुकानें की सील

2 min read
Text Size:

 

–लम्बे समय से बकाया था किराया, कई बार दे चुके थे नोटिस

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को नगर पालिका ने शहर की ६ दुकानों को सील करने की कार्यवाही की है। यह कार्यवाई लम्बे समय से किराया बकाया होने के चलते की गई है। नगर पालिका द्वारा इन दुकानदारों को कई बार मौखिक और लिखित नोटिस दिए गए थे, लेकिन इनके द्वारा किराया जमा नहीं किया गया। इन दिनों नपा द्वारा शहर में लगातार कार्यवाही कर रही फिर चाहे वह अतिक्रमण हो, जर्जर भवन या दुकानों का बकाया किराया वसूली हो। इसी कड़ी में बुधवार को नपा ने लम्बे से किराया नहीं देने वाली ६ दुकानों को सील कर दिया। सील की गई दुकानों में प्रताप टॉकीज लेडीज गेट के सामने एक दुकान, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में दो दुकान, किसान कॉम्प्लेक्स में एक दुकान, कन्या बाई पाठशाला के पास एक दुकान और नया बाजार कॉम्प्लेक्स में एक दुकान शामिल है। इनमें कुछ दुकानदारों ने तो पिछले चार साल से किराया जमा नहीं किया था। इस कार्यवाही के दौरान नगर पालिका ने अन्य बकायादारों से 1 लाख 31 हजार रुपए की वसूली भी की। सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि बकाया किराया न चुकाने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply