Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कौशल आधारित पाठ्यक्रम प्रारम्भ

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत रोजगार उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ.सीवी रमन विश्वविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कौशल आधारित पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए गए है, जिसमें शासकीय आदर्श महाविद्यालय के 25 विद्यार्थियों द्वारा कंप्यूटर से संबंधित अल्पावधि कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में प्रेसेंटेशन द्वारा कंप्यूटर से संबंधित जो प्रशिक्षण प्राप्त किया उसे विस्तार से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति को देखकर अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हुए है। आगामी समय में ओर भी विद्यार्थी इससे लाभान्वित होगे। रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को अतिरिक्त कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में बताया। जिसके माध्यम से रोजगार के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास होगा एवं प्रो. स्वाति गुरु द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित कौशल आधारित पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया, जिससे कि वे भविष्य में एक अच्छे रोजगार को प्राप्त कर सके। कार्यशाला में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्राध्यापक श्रीमती सोनाली ठाकुर ने नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे कार्यक्रमो के विषय में बताया एवं डॉ. सोनिका बघेल ने कंप्यूटर शिक्षा की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply