Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

विद्यार्थियों ने किया योग प्राणायाम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में सोमवार को पतंजलि सेवा समिति से श्रीमती ज्योति तिवारी एवं सिंगाजी पार्वती शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन, श्रीमती ज्योति तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को योगा के साथ सूर्य नमस्कार कराया गया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात श्रीमती आशा जैन ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र, मेडल, शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के टुपेन्द्र देशमुख, प्रियंका राजपुत, रोजमीन शाह, प्रीति पंचेश्वर, सलोनी वाकरे आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इसके उपरान्त शाला संचालक डॉ. गोविन्द तिवारी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला।

376 Views
What do you think?

Leave a Reply