बिना नशे और डीजे के विवाह करने पर ग्राम पंचायत देगी 21 हजार रुपए की राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

ग्राम पंचायत ने लिए प्रेरणादायी, निर्णायक फैसले

अनोखा तीर, भोपाल। पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट, भोपाल के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं ग्राम पंचायत सलाहकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज ग्राम पंचायत का स्वरूप किस तरह होना चाहिए और किस प्रकार से कार्य कर समाज व नागरिकों को लाभान्वित किया जा सकता है, इसकी प्रेरणा हमें ग्राम पंचायतों की महिला सरपंच अमरजीत कौर ने आमसभा की बैठक में ग्राम सभा के सदस्यों की सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विवाहों में होने वाले खर्चों को रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किए। शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सभा में कहा जो परिवार बिना नशे और डीजे के बगैर साधारण तरीके से विवाह करेगा तो पंचायत उसको 21 हजार रुपए का दान देगी। ग्राम पंचायत जैविक खेती करने वाले किसानों को मुफ्त सब्जी और फलों के बीज उपलब्ध कराएगी। पंचायत ने भूमिहीन और ढाई एकड़ से कम जमीन वाले परिवार का चयन किया और बायोगैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव पारित किए। पंचायत ने गांव में अच्छे कार्यों के लिए शहीद भगत सिंह की बरसी पर गांव के पुरुष और महिला को 11-11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित करने का फैसला किया है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जो ग्राम पंचायत के विकास कार्यों एवं महिलाओं के हितों के लिए काम करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने समेत आपसी विवाद और महिला मामलों के निपटारे में योगदान देंगे। एक अन्य फैसले में जो बच्चे पीसीएस और आईएएस की पढ़ाई करेंगे उनकी फीस ग्राम पंचायत भरेगी, गांव में विकास कार्यों पर होने वाले खर्च की सूची परियोजना स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी। तरनजोत ग्रुप और गुरबचन सिंह सेवा समिति सोसायटी बलों के संरक्षक गुरमीत सिंह मान ने इन कल्याणकारी कार्यों पर होने वाले खर्च की जिम्मेदारी ली है। ग्राम पंचायत सलाहकार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा लिए गए सभी फैसले पूरे प्रदेश व देश की विभिन्न ग्राम पंचायतो के लिए समाज व देश सेवा का एक सशक्त उदाहरण है।

Views Today: 2

Total Views: 498

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!