Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की सांई आर्या सिद्धि विनायक एनक्लेव कॉलोनी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शिव परिवार, हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा एवं नानी बाई रा मायरा की कथा का आयोजन रखा गया है। कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा निकालकर किया गया। इच्छापूर्ति नर्मदेश्वर महादेव समिति ने बताया कि कथा का वाचन पंडित लाला जी दाधीच के मुखारबिंद से किया जा रहा है। पंडित दाधीच ने बताया कि संकल्प अगर शुभ हो तो भगवान उस संकल्प को अवश्य ही पूर्ण करते हैं। इसलिए जीवन में संकल्प ओर विचार हमेशा अच्छे होने चाहिए और विचारों से मनुष्य श्रेष्ठ बनता है। विचार से ही व्यक्ति के जीवन का पता चलता है।

458 Views
What do you think?

Leave a Reply