Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आगामी 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान विशाल रैली की तैयारियों के संबंध में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं संभागीय प्रभारी बाला बच्चन, हरदा जिला प्रभारी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा उपस्थित रहे। संभागीय प्रभारी बाला बच्चन ने कहा यह रैली हमारे संविधान की रक्षा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी से हम इस आयोजन को सफल बनाएंगे। जिला प्रभारी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा ने कहा कि महू में आयोजित होने वाली इस रैली के माध्यम से हम भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे और जनता को जागरूक करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रैली को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि हरदा जिले के सभी कांग्रेसजन इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। हम सब मिलकर बाबा साहब के आदर्शों की रक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल होंगे। यह रैली संविधान बचाओ यात्रा के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य संविधान की रक्षा और भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी नीतियों के प्रति जनता को जागरूक करना है। इस दौरान हेमंत टाले, सुप्रिया पटेल, अहद खान, प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, सेक्टर मंडलम, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

726 Views
What do you think?

Leave a Reply