Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

रासेयो के स्वयंसेवकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई हरदा डिग्री कॉलेज, हरदा व हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन हरदा के संयुक्त समन्वय में सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर ग्राम रूपी परेटिया में संचालित हो रहा है। मुख्य रूप से शिविर में आए पूर्व एनएसएस राज्य संपर्क अधिकारी मध्य प्रदेश शासन डॉ.आरके विजय, राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक एलएन पाराशर, राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई एवं प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार, महाविद्यालय संचालक डॉ.गिरीश सिंहल व डॉ. अभिलाषा सिंहल, जिला संगठक रासेयो सत्येन्द्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा चौहान, सहायक प्राध्यापक समाजकार्य नीरज गुर्जर व सभी शिवरार्थी उपस्थित रहे। सत्येन्द्र सिंह परिहार ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने शिविर की दिनचर्या को लेकर अतिथियों को अवगत कराया। राहुल सिंह परिहार ने अपने अमूल्य वचनों से स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित करते हुए अपने विद्यालय समय के रासेयो के प्रथम शिविर 1994 के अनुभव के बारे में बताया। पाराशर जी ने स्वयंसेवकों को ऊर्जावान वचनों से संबोधित करते हुए साक्षरता, भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भागीदारी किस प्रकार हो इस विषय को रखा। डॉ.आरके विजय ने अपने अमूल्य वचनों से कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सदैव समाजसेवा करने के लिए तत्पर रहते है। फिर चाहे वो नागरिकों को सरकारी योजनाएं के बारे में बताना हो, स्वास्थ संबंधी हो या अन्य किसी प्रकार की सहायता करना हो। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। अंत में आभार डॉ. मनोरमा चौहान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रासेयो के स्वयंसेवक लक्ष्य, शिवेंद्र, आर्यन, नंदिनी, देवेन्द्र, हितेश व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

733 Views
What do you think?

Leave a Reply