Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में चार घायल, एक के चेहरे पर आई गंभीर चोटे

2 min read
Text Size:

 

बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे चारों युवक

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार की दोपहर बाइक सवार चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद राहगीरों डालय १०० को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल १०० ने चारों को टिमरनी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। चारों युवक किसी किसान के खेत में मजदूरी करने एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे जो सड़क किनारे खड़ी जीप से जा टकराए और घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेर सिंह पिता मुन्ना कोरकू उम्र २५ वर्ष, लालसिंह पिता शिवकरण ऊईके उम्र २३ वर्ष, संजू पिता रावकाश उम्र १७ वर्ष तथा अर्जुन पिता राम कुमरे उम्र १८ वर्ष सभी निवासी गुलरढाना गांव आलमपुर रहटगांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर डायल १०० मौके पर पहूंची और सभी घायलों को टिमरनी शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल लाल सिंह ने बताया कि वह चारों अपने गांव गुलरढाना से बिछोला गांव में एक किसान के खेत पर कुलपे निकाले के काम से जा रहे थे। बाइक शेर सिंह चला रहा था। तभी रास्ते में आलमपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक जीप से हमारी बाइक टकरा गई। जिसके कारण शेर सिंह के चहरे पर गंभीर चोट आई है। हादसे की जानकारी डायल १०० को दी जिसके बाद वह हमें टिमरनी के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हमारा इलाज किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चोटे सभी को आई है, लेकिन शेर सिंह को ज्यादा चोट आई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply