Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

शहर में पहली बार आयोजित हुई पावन खिंड दौड़

2 min read

 

–युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के मौके पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पावन खिंड दौड़ का आयोजन किया। जिसमें 15 से 50 वर्ष के लोगों ने भाग लिया। एबीवीपी के संगठन मंत्री आशीष शर्मा ने स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू करवाई। शहर में पहली बार आयोजित इस दौड़ का मार्ग प्रताप टॉकीज से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम चौक पर समाप्त हुआ। कड़ाके की ठंड में भी स्कूली और कॉलेज के छात्रों ने उत्साह से भागीदारी की। परिषद के नगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त रखना और उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। पावन खिंड दौड़ का नाम एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना से जुड़ा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से बचने के लिए महाराष्ट्र के पन्हालगढ़ से विशालगढ़ तक 52 किलोमीटर की कठिन यात्रा की थी। इस दौरान 600 मराठा सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन शिवाजी अपनी सेना के साथ सुरक्षित पहुंचने में सफल रहे। छात्रा प्रमुख लिशिका काले ने सुझाव दिया कि विदेशी शब्द मैराथन के बजाय पावन खिंड दौड़ को प्रोत्साहित किया जाए, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है।

289 Views
289 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply