Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

दर्शन कर घर लौट रहे दो दोस्त हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सलकनपुर माता के दर्शन कर घर लौट रहे दो दोस्त रविवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वही दुसरे को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर ग्राम पलासनेर के हुई। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रौनक सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी आनंद नगर वार्ड नम्बर ७ खिरकिया के रूप में हुई है। रौनक बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। रौनक अपने दोस्त अंकित मालाकार उम्र 30 वर्ष निवासी खेड़ा छिपावड़ के साथ रविवार को सलकनपुर मंदिर दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में रौनक को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंकित के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक रौनक सोनी के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

374 Views
What do you think?

Leave a Reply