Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा

2 min read

 

–कांगे्रस पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

-नपा अध्यक्ष और सीएमओ पर लगाए तानाशाही के आरोप

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को नगर परिषद सभागृह में साधारण सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के शुरू होने से पहले ही पार्षदों के बैठने के क्रम को लेकर हंगामा हो गया और कांग्रेस पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नपा अध्यक्ष भारती कमेडिया और सीएमओ कमलेश पाटिदार पर तानाशाही करते हुए कांग्रेस पार्षदों को अपमानित करने और उनकी आवाज दबाने के लिए सोची-समझी साजिश रचने के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन नपा अध्यक्ष और नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार के तानाशाही रवैये ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार किया है। सत्ता पक्ष और नगर पालिका सीएमओ ने मिलकर वर्षों से चली आ रही बैठक व्यवस्था को अव्यवस्थित करते हुए विपक्षी पार्षदों को अपमानित करने और उनकी आवाज दबाने की सोची-समझी साजिश रची। महिला पार्षदों सहित विपक्ष के सभी सदस्यों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। जिससे आहत होकर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया।अध्यक्ष और सीएमओ का यह रवैया स्पष्ट रूप से सत्ता पक्ष को अपने मनमाने निर्णय लेने का खुला रास्ता प्रदान करता है। यह जनहित के मुद्दों को अनदेखा करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस पार्षद सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

अमर रोचलानी ने कहा कि कांग्रेस पार्षद इस तानाशाही और अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। अध्यक्ष और सीएमओ की मिलीभगत न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है, बल्कि यह नगरवासियों के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। यदि भविष्य में भी इस प्रकार की हरकतें दोहराई गईं, तो कांग्रेस पार्षद सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

228 Views
228 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply