Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय हरदा में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं से आग्रह किया था कि ‘उठो जागो और तब तक रूको नही, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ स्वामी विवेकानंद एक ऐसे संत रहे जिन्होने 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर हिन्दु धर्म का परचम फहराया। संपूर्ण विश्व में हिन्दु धर्म की ख्याति हुई, स्वामी जी का व्यक्तित्व सभी युवाओं को प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद वेदांत और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दैनिक योग एवं सूर्य नमस्कार लगाए इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply