Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

योग से आंतरिक शक्ति मजबूत होती है : सीमा निराला

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद जयंती जिसे कि राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीपुरा हरदा में स्कूल के छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। अजाक्स जिलाध्यक्ष शिक्षिका श्रीमती सीमा निराला द्वारा कहा गया कि अगर आपको खुश रहना है तो योग करिए, योग ध्यान और सांस लेने की योग की संरचना किसी व्यक्ति की ताकत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। साथ ही योगासन से मन तारोताजा रहता है और बुद्धि की वृद्धि होती है। योग कार्यक्रम सीमा निराला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान पाठक आरए पूषाम, शिक्षिका रेखा सोनी, अंजना पारे, निर्मला मालवीय, सविता शर्मा, शिक्षक सुशील गुर्जर सहित स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी सूर्य नमस्कार में भाग लिया।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply