Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

तहसीलदार से की मुख्य मार्ग के सीमांकन की मांग  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम पंचायत रहटगांव द्वारा विगत दिनों रहटगांव तहसीलदार को मुख्य मार्ग फारेस्ट रोड का सीमांकन के संबंध में आवेदन किया है। जानकारी के मुताबिक व्यापारी मंडल रहटगांव के द्वारा विगत दिनों हड़ताल कर मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण की मांग की गई है। इस दौरान मौके पर उपस्थित टिमरनी अनुविभागीय अधिकारी एवं टिमरनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के आश्वासन उपरांत हड़ताल समाप्त की गई थी। उक्त कार्य विभिन्न मदों से स्वीकृत राशि अनुसार तत्काल प्रारंभ किया जाना है। इसी को देखते हुए उक्त कार्य का सीमांकन कराया जाकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।

385 Views
What do you think?

Leave a Reply