Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आकर्षण का केंद्र रही राम दरबार की झांकी

2 min read
Text Size:

 

–सरस्वती शिशु मंदिर कमताड़ा में ग्राम उत्सव मनाया

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती शिशु मंदिर कमताड़ा में शनिवार को ग्राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 5 बजे राम फेरी से हुआ। तत्पश्चात प्रात: 9 बजे विशाल शोभायात्रा संपूर्ण ग्राम में निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी, महारानी लक्ष्मी बाई की झांकी, छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीण परिवेश को झांकियों के माध्यम से ग्रामीणजनों के द्वारा दर्शाया गया। शोभायात्रा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता श्याम शर्मा विभाग सेवा प्रमुख नर्मदापुरम विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य अतिथि संतोष सेजगाएं प्रांतीय कार्यालय अधीक्षक , अनिरुद्ध तवर सह सचिव ग्राम भारती शिक्षा समिति , सचिव माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा विशेष अतिथि हरिशंकर सैनी जिला प्रमुख, अरुण गुर्जर सचिव माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति हरदा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकदास पटवारे ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सरस्वती वंदना, पर्यावरण, जैविक खेती, सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट, आदि विषयों पर लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज शोभा यात्रा के दौरान हमने जो गांव का परिवेश देखा वह हमारी कल्पना से कहीं अधिक था। सभी ग्रामीणजनों के सहयोग से मेरा गांव मेरा तीर्थ, मेरा गांव मेरी अयोध्या का जो सपना है वह साकार होता दिख रहा है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजन सम्मान, राम फेरी सम्मान, पुजारी सम्मान, ग्राम गौरव सम्मान, सेवा क्षेत्र सम्मान, संयुक्त परिवार सम्मान, सुंदरकांड मंडल सम्मान, परंपरागत कार्य सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकुल के पलासनेर, मसनगांव, केलनपुर, खमलाय, मुहालकला, कुडावा विद्यालय से आचार्य परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन संदीप उज्जैनिया द्वारा किया गया।

470 Views
What do you think?

Leave a Reply