Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भगवान श्री गोदा-रंगनाथ का कल्याणोत्सव धूमधाम से मनाया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के श्री रामानुज कोट में शनिवार को भगवान श्री गोदा-रंगनाथ का कल्याणोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल से ही बड़ी संख्या में भागवतजन श्री वेंकटेश मंदिरमें आने लगे। भगवान गोदा-रंगनाथ जी का अभिषेक पूजन एवं महाआरती के पश्चात महाराणा प्रताप कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। जो नेहरू कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी और नेहरू स्टेडियम होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ सुमधुर भजनों पर भक्तजन नाचते गाते हुए चल रहे थे। जिससे कल्याणोत्सव का उत्साह कई गुना बढ़ गया। पिछले दिनों में भगवान के कल्याणोत्सव पर्व पर मेंहदी, हल्दी, मायरा और ढोली ताशे-वारणा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। शनिवार को 27वें दिन भगवानश्री गोदा-रंगनाथ जी का कल्याणोत्सव पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply