Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कान्हा बाबा मेले का अंतिम रविवार, आज उमड़ेगी भीड़

2 min read
Text Size:

 

–मकर संक्रांति के बाद उठने लगेंगी दुकानें

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में चल रहे श्री गुरु कान्हा बाबा मेला अब अंतिम दौर में चल रहा है। मेले का यह अंतिम रविवार रहेगा। जिसमें अच्छी खासी भीड़ रहने की आस है। 15 दिसंबर को कान्हा बाबा समाधि पर निशान चढ़ा था। इसके बाद 25 दिसंबर से मेला शुरू हो गया था, जिसे लगभग 20 दिन हो गए हैं। मेले की परमिशन भी 17 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। रविवार के बाद मेले का उतार शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति के बाद व्यापारी भी अपनी दुकान उठाने लगेंगे। मेले में लगे राय झूले, नाव, मिकी माउस, ब्रेक डांस का मेले में आने वाले ग्रामीण खूब आनंद ले रहे हैं। साथ ही मेले में लगी सभी दुकानों से भी क्षेत्रवासी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राम में 7 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह का आयोजन भी रखा गया। मेला कार्यालय से प्रतिदिन क्षेत्रवासियों को सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक वर वधू पहुंचे। इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। 24 जनवरी तक सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों का पंजीयन जनपद पंचायत में किया जाएगा। ग्राम सहित क्षेत्रवासियों से लगातार ग्राम के उपसरपंच गजेंद्र भाटी, सचिव योगेंद्र सिंह राजपूत, सहायक सचिव सुमित चौधरी विवाह के लिए संपर्क कर रहे हैं।

388 Views
What do you think?

Leave a Reply