Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

राज्य वक्फ बोर्ड की शिक्षा नीति के तहत मिलेगी छात्रवृत्ति

1 min read
Text Size:

 

–१०वीं में ६५ प्रतिशत लाने तथा आगे पढ़ने वालों को मिलेगा लाभ

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा शिक्षा नीति पढ़ो-पढ़ाओ एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनो के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वक्फ फरहत सराय जामा मस्जिद इतेजामिया कमेटी हरदा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया गया कि राज्य वक्फ बोर्ड की शिक्षा नीति के संबंध में पारित निर्णय और दानकर्ताओं की इच्छा के अनुसार मुस्लिम गरीब छात्र-छात्राओं को जिला वक्फ कमेटी एवं प्रबंध समितियों द्वारा वर्ष २३-२४ में कक्षा १०वीं में ६५ प्रतिशत या अधिक अंक लोने वालो तथा जो आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते है, लेकिन उनकी आर्थक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जानी है। छात्रवृत्ति कक्षा ११वीं, १२वीं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नीट आदि की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मदद के रूप में जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर भौतिक सत्यापन के पश्चात बैकिंग के माध्यम से दी जाएगी। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा बनाई गई जिला ईकाई कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख १५ जनवरी २०२४ है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply