Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

ग्राम चौकड़ी में विशाल बैलगाड़ी दौड़ शंकर पट प्रतियोगिता आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया तहसील के ग्राम चौकड़ी में विशाल बैलगाड़ी दौड़ शंकर पट प्रतियोगिता का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए ग्राम चौकड़ी निवासी अनिल विश्नोई द्वारा बताया गया कि इस विशाल बैलगाड़ी दौड़ की शुरुआत 12 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस विशाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में 1001 रुपये एंट्री फ़ीस रखी गयी है। इसके साथ प्रथम पुरस्कार 21121 रुपये बद्रीप्रसाद कालीराणा डोमनमउ, द्वितीय पुरस्कार 15555 रुपये जयप्रकाश सारण चौकड़ी, तृतीय पुरस्कार 1111 रुपये स्व देवीसिंह बड़वाहे की स्मृति में भगवान सिंह द्वारा एवं चतुर्थ पुरुस्कार 5555 रुपये जयप्रकाश सोनर द्वारा दिया जा रहा है। वही इस विशाल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से लोग हिस्सा लेंगे।

708 Views
What do you think?

Leave a Reply