अनोखा तीर, खिरकिया। वितरण केंद्र प्रभारी तरुण वर्मा ने बताया की वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर खिरकिया वितरण केंद्र के अंतर्गत नगर में बिजली चोरों पर सख्त करवाही की जाने वाली है। सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ करने वालो के ऊपर कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही मीटर से छेड़छाड़ करने वाली गैंग के ऊपर विभाग मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने में लगा है। तरुण वर्मा ने बताया कि जब छोटे-छोटे परिवार के व्यक्ति बिजली बिल का भुगतान विद्युत मीटर के अनुसार कर सकते तो बाकी अन्य उपभोक्ता को भी मीटर की वास्तविक खपत का बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए।
संपूर्ण कंपनी में लग रहे नए मीटर
वर्तमान में संपूर्ण मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी मीटर लगाने की करवाही तेजी से की जा रही है। जिसमें खिरकिया वितरण केंद्र में प्रतिदिवस 155 -182 मीटर लग रहे है। परंतु कार्यक्षेत्र में यह देखा जा रहा है कि कुछ उपभोक्ता मीटर न लगवाने के लिए आनाकानी कर रहे है। वह तत्काल मीटर लगवा कर ही विद्युत का उपयोग करे और वास्तविक खपत के बिल का भुगतान करे अन्यथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसी के साथ बिजली बचाने के उपाय को लेकर विभिन्न बिंदु बताए गए है। जिसमें अनावश्यक उपकरणों का उपयोग नही करे, पुराने पीले बल्ब के स्थानों पर कम बिजली खपत वाली एलईडी लाईट का उपयोग करे, उपयोग न होने उपकरणों की स्विच तत्काल बंद करे, उच्च गुणवत्ता की कॉपर वायरिंग घर कराए, एनर्जी सेविंग वाले उपकरणों का उपयोग करे, उच्च गुणवत्ता वाले मानक स्तर के अर्थिंग का उपयोग करे। वही तरुण वर्मा द्वारा अपील करते हुए कहा है कि उपभोक्ता जागरूक बने, किसी भी मीटर से छेड़छाड़ करने वाली गैंग के झांसे में न आए। वर्तमान में जो मीटर लग रहे है। इसमें छेड़छाड़ की स्थिति तत्काल पता लग जाता है। इसलिए मीटर को जलाना, मीटर गायब, बायपास करना, मीटर स्लो करना या किसी भी प्रकार की मीटर से छेड़छाड़ करने पर नए मीटर में तत्काल पता लग जाता है। इसलिए उपभोक्ता आवश्यकता अनुसार ही बिजली का उपयोग करे। वास्तविक खपत के ही बिल का भुगतान करे। अन्यथा बिजली चोरी में पकड़े जाने पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 व विद्युत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत विद्युत चोरी का प्रकरण बनाकर नाम सार्वजनिक कर कठोर कार्यवाही जाएगी।
Views Today: 2
Total Views: 176

