Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना की जनवरी माह की राशि का अंतरण आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करते हुए आयोजित किया जाए। इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जनवरी माह की राशि का अंतरण शाजापुर के कालापीपल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से किया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व पर जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को तिल, गुड़, कंगन और सुहाग सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ.आरके दोगने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया और जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लाडली बहना योजना की हितग्राही भी उपस्थित रहेंगी।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply