Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई का रोमांचित नजारा

1 min read
Text Size:

 

– भालू के डर से भागा टाइगर

अनोखा तीर, सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई से 8 सेंकेंड का रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें जंगल में एक टाइगर दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है और उसको पीछे से दौड़ाने वाला एक भालू है। भालू उछलते हुए टाइगर के पीछे भाग रहा है। टाइगर डर के कारण भाग रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्ब में ऐसे बहुत से वीडियो सामने आते ही रहते हैं। शनिवार सुबह की जंगल सफारी के दौरान नेचुलिस्ट रामसिंह ने अपने मोबाइल से यह वीडियो बनाया है। इस वायरल वीडियो को देखकर क्षेत्र के लोग काफी रोमांचित हो रहे हैं और भालू की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं जिसने जंगल के राजा टाइगर को डराकर भगा दिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक अंकित जामोद ने यह वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोमांचित केरने वाला वीडियो शनिवार सुबह की सफारी के दौरान का है। जिसे नेचुलिस्ट रामसिंह ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply