करीम उद्दीन और मयंक के हाथों में बरकतउल्लाह हैंडबॉल टीम की कमान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल नेशनल के लिए बरकतउल्लाह विश्विद्यालय की हैंडबॉल टीम 11 जनवरी को भोपाल से राजकोट रवाना हुई। करीम उद्दीन को टीम का कैप्टेन और मयंक बांके को वाईस कैप्टेन बनाया गया है। करीम उद्दीन, जो वीएनएस कॉलेज के छात्र हैं, ये पिछले 4 साल से इंटर यूनिबर्सिटी नेशनल में बरकतउल्लाह विश्विद्यालय का प्रतिनित्व कर रहे है। ये अपने उत्कृष्ट खेल क्षमता और नेतृत्व कौशल के बल पर यह पद प्राप्त किया है। वही दूसरी ओर मयंक बांके जो की बीएसएसएस कॉलेज के छात्र हैं, ये पिछले 2 साल से इंटर यूनिबर्सिटी नेशनल में बरकतउल्लाह विश्विद्यालय का प्रतिनित्व कर, शानदार खेल क्षमता और टीम वर्क के कौशल के बल पर वाईस कैप्टेन का पद प्राप्त किया है। मयंक बनके, करीम उद्दीन के साथ मिलकर टीम को सफलता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी सीनियर खिलाड़ियो ने करीम उद्दीन और मयंक बांके को उनके नए पदों पर शुभकामनाएं देते हुए बरकतउल्लाह विश्विद्यालय की हैंडबॉल टीम की सफलता की कामना की।

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!