Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ की वृहद बैठक ग्राम गोंदागांव में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में उनके फार्म हाउस पर आयोजित हुई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा एवं संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन 5 तारीख से 15 जनवरी तक संपूर्ण 6 तहसीलों की ग्राम इकाइयों से जो बिंदु आएंगे। उनके आधार पर 13 जनवरी को सभी तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद 15 जनवरी से 30 जनवरी तक तहसीलों की सभी ग्राम समितियों में 200 स्थानों पर भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके बाद 21 जनवरी को जिलास्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 24 जनवरी को संभाग स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर भारतीय किसान संघ प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाएगा।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply