Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

जिले प्रभारी मंत्री श्री पटेल दो दिवसीय बैतूल रहेंगे करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

1 min read
Text Size:

 प्रभारी मंत्री श्री पटेल विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

बैतूल : बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल दो दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहेंगे। बैतूल प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल आज 9 जनवरी को शाहपुर जनपद पंचायत के कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे आयोजित बैठक में विकासखण्ड स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में विकासखण्ड शाहपुर, चिचोली एवं घोड़ाडोंगरी के विकास कार्यों की समीक्षा होगी। बैतूल प्रवास के दूसरे दिन 10 जनवरी को प्रभारी मंत्री श्री पटेल कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित बैठक में शामिल होगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खनिज विभाग की विस्तृत समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

398 Views
What do you think?

Leave a Reply