Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे

1 min read
Text Size:

बैतूल : मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के अंतर्गत आज 9 जनवरी को जिले के नगरीय निकायों के शहरी एवं जनपद पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बैतूल नगरीय निकाय के डॉ.जाकिर हुसैन वार्ड एवं नगरीय निकाय सारनी के संत कबीर दास वार्ड में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आठनेर ब्लॉक के ग्राम बरखेड़ तथा धामोरी में, आमला ब्लॉक के बिछुआ तथा ब्रह्मणवाड़ा में, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के छुरी तथा सीता कामथ, चिचोली के धनियाजाम में, प्रभातपट्टन ब्लॉक के दाबका तथा मालेगांव में, बैतूल ब्लॉक के अमदर तथा खड़ला में, भीमपुर ब्लॉक के लक्कड़ जाम तथा आदर्श धनोरा, भैंसदेही ब्लॉक के मालेगांव तथा विजयग्राम में, मुलताई ब्लॉक के तेमगिरा बी तथा परमंडल में, शाहपुर ब्लॉक के हाडीपानी में जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply