Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

2 min read

 

–तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को जिले में समारोहपूर्वक बनाया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति की भावना पर केन्द्रित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर अपने जिला व खण्ड स्तरीय कार्यालयों में ध्वज संहिता का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व संजीव नागू तथा एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान शॉल व श्रीफल प्रदान कर किया जाए। उन्होने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम अपर कलेक्टर कार्यालय में 22 जनवरी तक आवश्यक रूप से भिजवा दें। बैठक में उन्होने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था, परेड व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पेयजल व्यवस्था, एम्बूलेंस व्यवस्था व संदेश वाचन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी आयोजित की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रमुख विभागीय अधिकारियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय गतिविधियों व उपलब्धियों का प्रदर्शन करने वाली झांकियां तैयार कराने के लिये भी कहा। उन्होने पुरस्कार वितरण व्यवस्था एवं मंच संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भी कहा।

344 Views
344 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply