Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

विजन डाक्यूमेंट 2047 के लिए आज इन गांवों में होगा जनसंवाद

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ‘हरदा जिले का विजन डाक्यूमेंटÓ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं व समाज के वंचित समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तैयार किया जाएगा। इसके लिए विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। जारी कार्यक्रम अनुसार 6 जनवरी को हरदा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सुरजना, सोनखेड़ी, रेलवा, रिजगांव, सायाखेड़ी, सिंगोन, मोहनपुर, रेसलपुर, रोलगांव, सिरकम्बा, मसनगांव, पलासनेर, रन्हाईकला, नीलगढ़ दमामी, नीमगांव व सामरधा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 6 जनवरी को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम गोंदागांवकला, छीपानेर, गुल्लास, रवांग, लोधीढाना, कचनार, फुलड़ी, गाड़ामोड़ खुर्द, पोखरनी, गोदड़ी, सौताड़ा, सिरकम्बा, कपासी, भादूगांव, दूधकच्छकला, पानतलाई व छिदगांवतमोली में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा 6 जनवरी को खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम प्रतापपुरा, टेमलाबाड़ी माल, पहटकला, पिपल्या भारत, पाहनपाट, पोखरनी, पटाल्दा, पिपल्या खुदिया, रहटाकला, सांवरी, मांदला, नीमखेड़ीमाल, रामटेक रैयत, सांवलखेड़ा, लोलांगरा, नहाली कला व सोमगांव कला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

381 Views
What do you think?

Leave a Reply