Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

7 दिसम्बर 2024 निःक्षय शिविर अभियान प्रारंभ जो आगामी 23 मार्च 2025 तक चलेगा

1 min read
Text Size:

   बैतूल : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 7 दिसम्बर 2024 से 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान प्रारंभ है, जो आगामी 23 मार्च 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नि-क्षय शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि 31 दिसम्बर 2024 तक जिले में कुल 1225 शिविर लगाकर लक्षित उच्च जोखिम जनसंख्या 97043 के विरूद्ध 90 हजार 974 की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 2585 का नॉट टेस्ट एवं 764 की एक्सरे जांच की गई, जिसमें 104 टीबी के मरीज पाये गये, जिनका उपचार प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान 111 निःक्षय मित्र बनाये गये, निःक्षय मित्र द्वारा 64 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किये। निःक्षय मित्र योजनांतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय बैतूल में डीपीसी जितेन्द्र भनारिया जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा 12 हजार 500 रूपए फूड बॉस्केट (टीबी के मरीजों) के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ आर गोहिया की उपस्थिति में जिला क्षय अधिकारी डॉ आनंद मालवीय को प्रदाय किये गये।   

383 Views
What do you think?

Leave a Reply