Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

2 min read
Text Size:

जनसुनवाई में आवेदकों ने एसडीएम श्री सिंह को बताई अपनी समस्याएं

देवास,  जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन एसडीएम बिहारी सिंह ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन एसडीएम श्री सिंह के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम बिहारी सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

शासन की योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि दिलाई जाए

      जनसुनवाई में आवेदक रामभरोसे निवासी ग्राम रतवाय ने शासन की योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

कृषि भूमि का सीमांकन करवाया जाए

      जनसुनवाई में आवेदक हरमिंदर सिंह निवासी देवास ने संयुक्त कृषि भूमि के सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

मुआवजा राशि दिलवाई जाए

     जनसुनवाई में आवेदक दीपक चंद्रवाल निवासी पिपल्याराव ने मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

बिजली का बिल कम कराया जाए

     जनसुनवाई में आवेदक माखन सिंह धनवारे ग्राम सुकर्डी ने बिजली बिल कम कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

      जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 

420 Views
What do you think?

Leave a Reply