Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

IG के निर्देश पर विशेष दस्ता बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

2 साल से था फरार, जालना महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

ANOKHATEER.COM पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने आज अपने कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर बताया की महिला थाना हरदा में दिनांक 24/8/2022 को पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 94/22 धारा 376 (2) (एन) का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था मामले में आरोपी प्रवीण उईके पिता भागीरथ उईके उम्र 25 साल निवासी पटाल्दा थाना सिराली घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतारसी की जा रही थी नर्मदापुरम IG मिथलेश शुक्ला के निरीक्षण में यह पाया गया की यह आरोपी आज दिनांक तक शेष है प्राप्त निर्देशों के आधार पर एक बार फिर विशेष दस्ता बना कर आरोपी का पता महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गाँव में होने से पुलिस टीम को रवाना किया था, आरोपी को पुलिस की भनक लगने पर फरार होने की पूरी संभावना थी, जो पुलिस टीम द्वारा अपना हुलिया आमजन जैसा कर लगातार आरोपी के ठिकानों पर नजर रखकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर हरदा लेकर आए है

पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी प्रवीण उईके को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक हरदा एवं डीएसपी महिला सेल अरूणा सिंह के मार्गदर्शन में, महिला थाना प्रभारी निरी. अंजना पाटिल के नेतृत्व में सायबर सेल हरदा, थाना कोतवाली एवं महिला थाना हरदा की संयुक्त पुलिस टीम एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आर. परमजीत सिंह, आर. शरद बौरासी एवं सायबर आर. लोकेश सातपुते ने आरोपी को दो साल बाद पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसकी गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
220 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply