Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नहीं रुक रही बैतूल से अवैध तस्करी, बड़े पैमाने पर महारष्ट्र में खप रहा है सागौन

2 min read
Text Size:

 

–संभागीय अधिकारियों ने भी किया था मौका मुआयना

– जिला एक उत्पाद में शामिल है बैतूल की सागौन टीक

-वन विभाग की सतर्कता से पकड़ी गई लकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

गणेश पांडे, भोपाल। जिला एक उत्पाद में शामिल बैतूल की सागौन टीक पर तस्करों की वक्र दृष्टि पड़ गई है। बैतूल में लगातार सागौन लकड़ी की अवैध कटाई और इसकी तस्करी हो रही है। अलबत्ता विभाग के अधिकारी इक्का-दुक्का मामले पकड़ रहे हैं। जबकि दक्षिण बैतूल में अंधाधुंध सागौन के जंगलों की कटाई हो रही है। इसी कड़ी में बैतूल दक्षिण बैतूल सामान्य वनमंडल के सावलमेंढा वन परिक्षेत्र में 9 दिसंबर की रात वन विभाग की सतर्कता से सागौन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टीआर और उप वनमंडलाधिकारी, भैंसदेही सामान्य देवआनंद पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के निर्देशन में गश्ती दल ने रात करीब 3.15 बजे ग्राम आडाउम्बर के पास बैलाकांडी क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोका। गश्ती दल ने देखा कि कच्चे रास्ते पर सिंगल हेडलाइट के साथ एक वाहन आ रहा था। रोके जाने पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्र-27-बीएक्स-7069 सफेद रंग में 23 नग अवैध सागौन लकड़ी पाई गई। साथ ही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्र.एमपी 48 एमएच 8267 जामुनी रंग भी मौके पर मिली। जब्त लकड़ी का माप 1.639 घन मीटर पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 91,838 रुपये है। वन परिक्षेत्र सावलमेंढा के कैंपस में वाहन और लकड़ी को ले जाकर अपराध प्रकरण क्र499/32 9 दिसंबर 2024 को पंजीबद्ध किया गया। आरोपी कमल पिता नेमीचंद उईके, निवासी आडाउम्बर, तहसील भैंसदेही के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस कार्यवाही में देवीराम उईके वनपाल, परिक्षेत्र धाबा, महेंद्र पाल वनपाल, परिक्षेत्र कोथलकुंड, गौरव कुमार जैन वनरक्षक, रामू धुर्वे वनरक्षक, अंकित नाडेकर वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वन विभाग की तत्परता और समर्पण से यह बड़ी कार्रवाई सफल हुई।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply