Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा ग्राम कनारदा में कल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ने बताया कि शिविर 8 दिसंबर रविवार को ग्राम पंचायत भवन के पास शासकीय स्कूल में सुबह 11 से 3 बजे तक होगा। इस दौरान चिकित्सीय परामर्श पर बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच नि:शुल्क की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री लोकेश शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ.आदर्श शुक्ला, डॉ.राहुल त्रिपाठी, डॉ संजय शर्मा, डॉ.राहुल दुबे, डॉ.आदर्श भारद्वाज, डॉ.शिवम सातनकर स्वास्थ्य परामर्श देंगे। शिविर में हृदय, पेट, त्वचा, दंत रोग सहित अन्य बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित रोगियों से स्वास्थ्य लाभ लेने का कहा है।

160 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply