Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

2 min read
Text Size:

कर्मचारी सम्मेलन और अतिथि सम्मान समारोह कार्यक्रम 1 दिसंबर को

खरगोन| मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का कर्मचारी सम्मेलन व अतिथि सम्मान समारोह एक दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के मिडिया प्रभारी श्री श्याम पाटीदार द्वारा ने बताया बीटीआई रोड सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में समस्त विभागों के कर्मचारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। ताकि कर्मचारियों की वर्तमान समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जा सके। समस्याएं बहुत हैं लेकिन उनके समाधान त्वरित नहीं हो रहे हैं। कर्मचारी सम्मेलन और अतिथि सम्मान समारोह कार्यक्रम में समस्त विभागों के चतुर्थ श्रेणी से लेकर द्वितीय श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित होंगे। जिला अध्यक्ष – श्री विजयराय सुनहरे द्वारा 1 दिसंबर 2024 के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। हम जिस उद्देश्य को लेकर कर्मचारी सम्मेलन कर रहे है, उस की पूर्ति के लिए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों के उपस्थित होने की संभावनाएं है। आज मध्यप्रदेश के प्रत्येक विभाग के कर्मचारी किसी न किसी समस्या से पीड़ित है। प्रत्येक विभाग में समस्याएं बहुत है। लेकिन उनका समाधान त्वरित नहीं होने से कर्मचारी परेशान है। कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त ब्लॉक/ तहसील कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सकारात्मक चर्चा कर सारी व्यवस्थाओं पर विस्तार से बात की गई। अतिथियों के आगमन से लेकर उनके सम्मान तक सारी बातों पर समस्त जिला कार्यकारणी और ब्लॉक/तहसील कार्यकारिणी से प्रत्यक्ष चर्चा की गई। जिलाअध्यक्ष श्री विजय राय सुनहरे द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णुजी वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत जी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्रसिंह जी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी जैन, संभागीय अध्यक्ष श्री मोहनजी त्रिपाठी, जिला प्रभारी श्री वीरेंद्र जी वर्मा एवं कार्यक्रम में जिले के समस्त विधायक एवं खरगोन जिले के ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply