अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में दो दिन नीलामी कार्य बंद रहेगा। ३० नवंबर शनिवार को अमावस्या एवं 1 दिसंबर को रविवार के चलते मंडी में कृषि उपज का घोष विक्रय नहीं होगा। कृषि उपज मंडी सचिव ने किसानों से निवेदन किया है कि उक्त अवधि में किसान अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी परिसर न लाएं।





