नेहरू युवा केंद्र ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से मनाया संविधान दिवस

अनोखा तीर, हरदा। नगर में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा नेहरू युवा कंेद्र के जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी की अध्यक्षता में संगठन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। उक्त समारोह में स्वागत भाषण में प्रयास संस्था संचालक नीरज गुर्जर ने संविधान दिवस के मौके पर नागरिकों को उनके अधिकार के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने तथा उनके मन में लोकतंत्र पर विश्वास, लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। संविधान के विषय में महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक श्रीमती सोनाली गौर ने संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला परियोजना अधिकारी हरदा (महिला एवं बाल विकास) श्रीमती प्रीति शर्मा ने अपने वक्तव्य में संविधान के प्रति संपूर्ण देशवासियों को सद्भावना में रहते हुए संविधान का पालन करने के विषय में वक्तव्य दिया। अंत में समारोह में उपस्थित युवा वर्ग द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। अंत में ऋषभ बैरागी ने धन्यवाद दिया।

414 Views

Leave a Reply