– सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन की प्रथम बैठक आयोजित
अनोखा तीर, हरदा। नगर के सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन की बैठक सोमवार को नगर के हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में हुई। नवनिर्मित संगठन की पहली बैठक के दौरान युवाओं ने एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ क्षेत्र में संपर्क करने के लिए स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हर वर्ग को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उदेश्य के साथ गांवों का भ्रमण करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक बादर ने की। बैठक की शुरुआत में परिचय उपरांत डॉ. आदर्श शुक्ला ने स्वास्थ्य शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए तालियों से उनका अभिवादन किया। बैठक में नवीन शर्मा, विवेक पराशर, प्रतिक शर्मा, सिद्धार्थ दुबे, दीपक चौबे, संदीप मंडलोई, आयुष शर्मा, प्रवीण शर्मा, आशीष तिवारी, तुषार शुक्ला, सक्षम स्वामी, वरूण पाराशर, प्रणव जोशी, देवेन्द्र पंचौली, सचिन पंचौली, नितिन पंचौली, कपिल शर्मा, डॉ. आदर्श शुक्ला, प्रशांत शर्मा, गौरव बिल्लौरे, शुभम विशिष्ठ सहित समाजजन उपस्थित रहे।



