१७ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाईन पुलिस को सोमवार की रात १७ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। १७ ग्राम ब्राउन शुगर की मार्केट कीमत १ लाख ७० हजार आकी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहित उर्फ बंटा पिता सुरेश गौर उम्र २५ साल निवासी चौबे कोलोनी तथा विकास पिता उमेश तिवारी उम्र २५ साल निवासी गोलापुरा को सोमवार की देर रात ९.३० बजे बैरागढ़ रेलवे पुलिया के पास से पकड़ा गया है। अरोपियों की तलाशी ली गई जिसमें उनके पास से १७ ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक पल्सर मोटरसाकल को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की एक दिन की रिमांड ली गई।

Views Today: 2

Total Views: 316

Leave a Reply

error: Content is protected !!