Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर में मृतक की बेटी व पत्नी ही निकली मास्टर माइंड

3 min read
Text Size:

पुलिस ने कन्नौद गोलीकांड का किया पर्दाफाश

शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त

देवास। कन्नौद में पिछले दिनों एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले के चार दिनों में ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस हत्या में मृतक की पत्नी व बेटी भी शामिल थी। एसपी पुनीत गेहलोत ने प्रेसवार्ता में घटनाक्रम की जानकारी दी।

22 नवंबर को सुबह 7 बजे शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से सूचना प्राप्त हुई कि निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जत्रा मैदान कन्नौद को सतवास रोड पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सीने में गोली मारी गई। परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद केतन अडलक एवं थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी तत्काल फोर्स के साथ शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पुहंचे। उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (कन्नौद) केतन अडलक के निर्देशन में 2 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकडक़र प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना करना स्वीकार किया है।
जब्तशुदा सामग्री- घटना में प्रयुक्त 12 बोर कट्टा, 1 खाली खोका एवं मोबाइल फोन।
गिरफ्तार आरोपी के नाम

1. विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम संजीवनी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर।
2. दीपक पिता मढिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर।
3. रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड कन्नौद।
4. सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड कन्नौद।
सराहनीय कार्य- उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी, उनि राहुल रावत, दीपक भोण्डे, प्रआर अशोक जोसवाल, मोहनसिंह, दीपक अग्निहोत्री, आर बालकृष्ण छापे, राजेन्द्र, देवेन्द्र, निकेतन, महेश, रविराज, योगेन्द्र, मआर मुस्कान चौहान, कामिनी जाट, निशा मेहर एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर, आर मोनू राणावत का सराहनीय योगदान रहा।

 

335 Views
What do you think?

Leave a Reply