कलेक्टर ने साइकिल से किया वनांचल का भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार को जिला कलेक्टर आदित्य सिंह साइकिल से वनांचल का भ्रमण किया। सुबह लगभग 7 बजे कामधेनु गौशाला से साइकिल से यात्रा की शुरुआत की लगभग 9 बजे गोराखाल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर के परिवार के सदस्य सहित टिमरनी एसडीएम महेश बडोले, टिमरनी जनपद सीईओ चेतना पाटिल सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा लगातार वनांचल का भ्रमण किया जा रहा है एवं वनांचल में पर्यटन को देखते हुए भी इस और विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वनांचल क्षेत्र को इको पर्यटन में शामिल कराना भी एक कारण हो सकता है साइकिलिंग का। वही कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि साइकिलिंग मुख्य उद्देश्य स्वस्थ रहना भी है। साइकिल चलाने से अनेक फायदे भी हैं, वही वनांचल में साइकिलिंग करने का अच्छा अनुभव रहा। गौरतलब है कि रहटगांव वनांचल क्षेत्र की सागौन सहित इमारती लकड़ी के मामले में देश नहीं दुनिया में प्रसिद्ध है। वही गोराखाल का झरना, अजनाल नदी का उद्गम स्थान, टंट्या भील की गुफा, राजाबरारी, राजा चौवा का किला, अर्जुन की तीर सहित अन्य घूमने लायक जगह हैं, जो धीरे-धीरे पर्यटन विभाग को अपनी ओर खींच रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 524

Leave a Reply

error: Content is protected !!